109वां अग्रवैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन 28 को
Jan 19 2024
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा 28 जनवरी को सिटी प्लाजा में 109वां अग्रवैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ दोपहर 1 बजे से होगा। यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने दी। श्री ऐरन ने बताया कि अग्रवाल परिवार के लोग अपने बच्चों के रिश्ते आसानी से कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा सके। इसी उद्देश्य को लेकर हर महीने यह आयोजन किया जाता है। परिचय सम्मेलन के लिए अभी तक 220 परिवारों ने अपने बच्चों के विवाह हेतु पंजीयन कराया है। परिचय सम्मेलन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुरैना शिवपुरी गुना, भोपाल, डबरा दतिया सहित अनेकों क्षेत्रों से लोग सम्मेलन में शामिल होने ग्वालियर आयेंगे।
अग्रवाल परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले अतिथियों का स्वागत संस्था के कैलाश मित्तल, सेवाराम गुप्ता, उमेश सिंघल, दिनेश बंसल, जेपी गुप्ता, राजीव अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, अतुल लोहिया, मनीष सिंघल, विनोद अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मुकेश सिंघल, अनिल गर्ग, आनन्द अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, श्रीमती नीलम शाह, विनीता तायल, बबीता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, साधना गोयल, प्रीती बिदल, रश्मि अग्रवाल, कविता मंगल, पदमा अग्रवाल आदि अनेकों पदाधिकारी करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









