कोर्ट एवं अधिवक्ता संघ जयश्रीराम से गुंजायमान

Jan 18 2024

ग्वालियर। अधिवक्ता संपर्क अभियान के तहत महिला विश्व हिंदू परिषद ने अधिवक्ताओं के बीच अयोध्या धाम से आए अक्षत बांटकर रामलाल के दर्शनों के लिए अयोध्या धाम जाने का आग्रह किया।
अधिवक्ताओं ने अभिभावकों के साथ अयोध्याधाम जाने का संकल्प लिया। विहिप के दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने बताया कई वर्षों के संघर्ष एवं अनेकों लोगों के बलिदान के पश्चात आज भारत की भूमि पर यह शुभ अवसर आया है। जिसके फल स्वरुप हम सबके आराध्य रामलला अपना वनवास समाप्त कर अपने धाम अयोध्या में 22 जनवरी में शुभ मुहूर्त मैं विराजित होंगे। इस अवसर पर जय श्रीराम का जयघोष करते हुए नारा लगाया रामोत्सव की करो तैयारी अयोध्याधाम आ रहे हैं पालन हार।
22 को आसपास के मंदिरों में करें साफ सफाई एवं सजावट
भारत तिब्बत सहयोग मंच की प्रांत अध्यक्ष मोनिका जैन एडवोकेट एवं महिला विश्व हिंदू परिषद की विभाग संयोजिका कीर्ति राठौर एडवोकेट ने आग्रह किया कि 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का पवित्र योग आ गया है। 22 जनवरी को जिस समय अयोध्या में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा हो रही होगी उस समय सभी अपने आसपास के मंदिरों की साफ सफाई एवं सजावट कर विधि विधान से पूजा पाठ करें।
इस महा अभियान में विश्व हिंदू परिषद की शशि परमार, विकास शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ताओं की टोली द्वारा तीन हजार अधिवक्ताओं को पीले अक्षत, राम चित्र, राम मंदिर का स्टीकर, देकर आमंत्रित किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी जया अग्रवाल ने दी।