लायंस क्लब आस्था द्वारा मकर संक्रांति एवं लोहड़ी मनाई

Jan 18 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब आस्था द्वारा मकर संक्रांति एवं लोहड़ी के सेलिब्रेशन में सभी सदस्यों ने बढ़ चढक़र भाग लिया। लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा करके नववर्ष का आगमन किया। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सभी महिलाओं ने पतंग उड़ाई और बहुत सारे गेम खेलें ढोल पर भांगड़ा पर कर पंजाबी थीम पर पंजाबी कुड़ी का चयन किया गया। जिसमें प्रथम प्रियंका अग्रवाल, द्वितीय कविता खंडेलवाल और तृतीय मोहित गोयल रही। रेखा मथुरिया द्वारा गेम खिलाया गया। जिसमें सभी ने बहुत मस्ती की जिसमें सीमा बंसल, रमा जैन, संगीता गोयल, सुमन गोयल, सुनीता गुप्ता, दीपिका मित्तल आदि लोग बिनर रहे।
इस अवसर पर लायंस क्लब आस्था की अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, प्रीति सिंह, संगीता तोमर उपस्थिति रही। आभार वंदना अग्रवाल द्वारा दिया गया।