पत्नी ने मांगा तलाक, नाराज पति ने फांसी लगाकर जान दी
Jan 18 2024
ग्वालियर। ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के साकेत नगर क्षेत्र में पत्नी से चल रहे तलाक के केस में डिप्रेशन में आए एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। जब परिजनों ने मृतक के शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो घर में हडक़ंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया।
जानकारी अनुसार के पड़ाव थाना क्षेत्र के साकेत नगर इलाके में रहने वाले शिव मोहन सिंह तोमर उम्र 40 वर्ष का पिछले कई वर्षों से अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा है। तलाक के लिए मामला कोर्ट में है। तीन दिन पूर्व इसी केस में सुनवाई के लिए उनकी पेशी भी हुई थी। तभी से वे डिप्रेशन में चल रहे थे गुरूवार सुबह जब उनके परिजनों ने देर तक कमरा नहीं खुलने पर दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से बंद मिला खिडक़ी के झांकने पर युवक का अंदर फांसी के फंदे पर लटका था। इसके बाद तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसकी नब्ज टटोली तो उसकी जान जा चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना किया।
युवक द्वारा फांसी लगाए जाने के इस मामले में अभी परिजन कुछ बोल नहीं रहे है। लेकिन माना जा रहा है की बीवी से चल रहे तलाक के केस के चलते हुए वह डिप्रेशन में था जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
पड़ाव थाना प्रभारी इला टंडन का कहना है कि फिलहाल मृतक के शव का पंचनामा कर मृत देह को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया गया है। मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी अभी जांच की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









