छात्राओं को बताया: गुड टच और बेड टच

Jan 18 2024

ग्वालियर। विभिन्न स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयाराजे शासकीय गल्र्स कॉलेज में अध्यनरत छात्राओं को महिला संबंधी अपराध तथा गुड टच-बेड टच के संबंध में जागरुक किया गया। 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी महिला सुरक्षा किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में निर्भया मोबाइल टीम की उप निरीक्षक मधु बंसल ने विजयाराजे शासकीय गल्र्स कॉलेज में अध्यनरत छात्राओं को आजकल हो रहे अपराधों व महिला संबंधी अपराध तथा गुड टच बेड टच के संबंध में जागरुक किया। उन्हें मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100 व 112 सेवा तथा 1090 महिला हेल्पलाइन से भी अवगत कराया गया और बताया गया कि किसी भी आपात स्थित में तत्काल पुलिस को सूचित करें। उपस्थित छात्राओं को बेटी की पेटी के संबंध में भी जानकारी दी गई। उप निरीक्षक मधु बंसल ने निर्भया मोबाइल टीम के साथ फूलबाग बारादरी पर मजदूर वर्ग की महिला व बच्चियों को भी महिला संबंधी अपराधों के संबंध में जानकारी दी।