पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 19 से 26 जनवरी तक सोनगढ़ में

Jan 18 2024

ग्वालियर। आदिनाथ दिगम्बर जिन बिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 19 जनवरी से 26 जनवरी तक जिनायतन सोनगढ़ में होने जा रहा है। 8 दिन के इस ऐतिहासिक आयोजन में भक्त से भगवान बनने की कला का साक्षात दिग्दर्शन कराया जाएगा। इस पवित्र आयोजन में ग्वालियर से आठसौ साधर्मीजनों को निशुल्क सोनगढ़ ट्रेन से ले जाया गया। इस अवसर पर विशेष तोर से मुकेश जैन के साथ समाज के अन्य वरिष्ट जनों ने जाने वाले सभी धर्म प्रेमियों को दुपट्टा उड़ा कर समान किया। एवं ट्रेन को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया।