यातायात पुलिस ग्वालियर के सडक़ सुरक्षा पखबाडे का समापन हुआ

Jan 18 2024

ग्वालियर। यातायात पुलिस ग्वालियर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार आमजन में यातायात जागरूकता बढाने के लिए यातायात जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन 1 जनवरी से 15 जनवरी तक किया गया। उक्त जागरूकता पखवाडे के दौरान ग्वालियर पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकार के यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।
उक्त जागरूकता पखवाड़े का समापन बाल भवन ऑडिटोरियम में किया गया। जिसमें नेहरू युवा केन्द्र, केआरजी कॉलेज, किडीज कॉर्नर हाईस्कूल, एमएलबी कॉलेज, स्काउट गाईड, एनसीसी, एनएसएस के छात्रों, विभिन्न स्कूलों के बस चालक एवं अन्य समाज सेवी संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे। समापन के दौरान नेहरू युवा केन्द्र द्वारा यातायात नियम से संबंधित नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। तथा कार्यक्रम में उपस्थित छात्र, छात्राओं के मध्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा पुरुस्कृत किया गया। 
नेहरू युवा केन्द्र से नेहा जादौन, लोहिया बाजार व्यापारिक संगठन के अध्यक्ष संजय कठ्ठल एवं गूंज एफएम से कृति उपस्थित रहीं। जिन्होन सडक़ सुरक्षा पखवाड़े को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया, पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा इन्हे सम्मानित किया गया। उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम का समापन पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एसपी राजेश सिंह चंदेल के मुख्य आथित्य में एवं एएसपी ऋषिकेश मीणा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस टीम ग्वालियर के एएसपी अजीत सिंह बौहान, थाना प्रभारी यातायात गोला का मन्दिर धनंजय शर्मा, प्रमोद साहू, तथा अभिषेक रघुवंशी के द्वारा संपादित कराया गया।