जेसी आई ग्वालियर ओस ने कैंसर हॉस्पिटल में मकर संक्रांति मनाई
Jan 18 2024
ग्वालियर। जेसी आई ग्वालियर ओस के द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में मांडरे की माता स्थित कैंसर हॉस्पिटल में किया गया। जिसमें हॉस्पिटल के सभी वार्ड में जाकर मरीज और उनके साथ आये हुए अटेंडरों के साथ मकर संक्रांति का त्योहार मनाया गया।
जेसी आई ग्वालियर ओस की टीम प्रति वर्ष इस त्योहार को यहाँ के मरीज़ों के साथ मनाता आ रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहता है कि जो भी मरीज इस त्योहार में अपने परिवार और घर से दूर है उनको घर की कमी ना महसूस हो, इस अवसर पर सभी को वेज खिचड़ी, गजक, फल और कुछ उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ बीआर श्रीवास्तव ने जेसीआई ओस कि टीम के कार्य को सराहते हुए आगे की शुभकामनाये दीं।
इस अवसर पर डॉ. गुंजन श्रीवास्तव, आनंद मिश्रा, आदित्या सोनी, कविता सोनी, अमृता शर्मा, राघव गुप्ता, विवेक त्रिपाठी, राहुल दिवेदी, कांता शर्मा, अनिल शर्मा, नरेंद्र गुर्जर, प्रिया बाबरा, मोहित, प्रवीन आदि सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









