स्व परमार की श्रद्धांजलि सभा में विजय महाराज ने किया गीता पाठ

Jan 18 2024

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम के मीडिया प्रभारी व मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह परमार द्वारा आश्रम वक्ता विजय महाराज और संचालक अर्जुन भाई के सानिध्य में स्वर्गीय पिताजी भीम सिंह परमार के निमित्त भगवद गीता पाठ के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों के अलावा सत्ता सुधार के प्रमुख संपादक श्याम श्रीवास्तव, दबंग दुनिया के संतोष गर्ग, राजकुमार परमार, रामप्रकाश परमार, लक्ष्मीकांत दीक्षित, जिला मलेरिया का स्टाफ, एडवोकेट अनूप भदौरिया, एड नंद किशोर भदौरिया, अनुराग चौधरी भारत भदौरिया, रणवीर सिंह, जीएस परमार, महेश तोमर, उदयभान सिंह, विष्णु सिंह तोमर, रामसेवक लछकार, रमेश सिंह तोमर, गजेंद्र राठौर, डा सीबी शर्मा, योगेंद्र सिंह नोनेरा, ओपी वाजपेई, प्रधान सिंह भदौरिया, सूरज सिकरवार, कोशल्या रायकवार, शंकुतला चौहान, जनक दुलारी, कमला तोमर, संतोष सिंह, उर्मिला कुशवाह, कुसुम चंदेल, बीएस भदौरिया, रामकुमार शर्मा, मुकेश मौर्य इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे।