पुलिस के बर्खास्त जवान ने दोस्त पर किया चाकू से हमला
Jan 17 2024
ग्वालियर। छत्तीसगढ़ पुलिस से बर्खास्त जवान ने अपने ही दोस्त पर कातिलाना हमला किया है। हमलावर पत्नी की हत्या के मामले में बर्खास्त हुआ था। गत रात वह दोस्त के घर पहुंचा बोला सुबह भिंड जाऊंगा रात गुजारना है। दोस्त ने भी उसके लिए घर के दरवाजे खोल दिए। आधी रात को बर्खास्त पुलिस जवान ने दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। उसने चार वार किए जो सिर, कंधा, हाथ पर लगे हैं।
इसके बाद हमलावर, दोस्त को रूम लॉक कर भाग गया। घटना डीडी नगर महाराजपुरा में गत रात की है। किसी तरह घायल खिडक़ी की ग्रिल उखाडक़र बाहर आया। हमलावर 50 हजार रुपए, एक मोबाइल छीन कर ले गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
शहर के महाराजपुरा डीडी नगर निवासी गिर्राज पुत्र रालाखन शर्मा ट्रेवल एवं टूरिस्ट कंपनी में नौकरी करते हैं। गिर्राज मूल रूप से भिंड के मिहोना का रहने वाला है। अभी कुछ समय पहले से नौकरी छोड़ दी है। गत रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सो रहे थे कि तभी 11.15 बजे उनके दरवाजे की डोर बेल बजी। दरवाजा खोला तो उसके गांव का रहने वाला अमित दुबे बाहर खड़ा था। दरवाजा खोलते ही वह अंदर आया और बताया कि वह दिल्ली से आया है और सुबह गांव जाएगा। रात को रूकने के लिए जगह नहीं होने पर वह उसके घर आया है। सर्दी का समय होने पर गिर्राज ने उसे अंदर बुलाया और बैठक में सुला दिया, जबकि वह अंदर के कमरे में सो गया।
बैठक में अमित के सोने पर गिर्राज ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं किया था। रात करीब 2.30 बजे अचानक सिर में चाकू लगा। वह कुछ समझ पाता उससे पहले ही दूसरा चाकू उसके हाथ में लगा। खुद को संभाला और उसने लाइट जलाई तो देखा दोस्त अमित चाकू लेकर वार कर रहा था। उसने बचने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपी दोस्त ने दो बार और चाकू से वार किए जो उसके कंधे और हाथ में लगे। इसके बाद आरोपी भाग निकला और जाने से पहले उसके कमरे को बाहर से लॉक कर गया। घायल ने मदद के लिए मोबाइल तलाशा तो नहीं था, साथ ही पास रखे 50 हजार रुपए भी गायब थे।
घायल ने पहले मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन कमरा बंद होने पर उसकी आवाज बाहर नहीं जा सकी तो पास ही पड़े डंबल से खिडक़ी तोड़ी और बाहर आया। उसने अपना मोबाइल तलाशा तो मोबाइल व पचास हजार रुपए आरोपी ले गया था। मामला समझ में आते ही वह बाहर भागा और ऑटो वाले का मोबाइल लेकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए पहुंचाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जब पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की तो पता लगा कि हमलावर अमित दुबे छत्तीसगढ़ पुलिस में बतौर जवान पदस्थ था। वह पत्नी की हत्या के मामले में वह जेल गया था और उसे बर्खास्त किया गया है। अभी जमानत पर वह बाहर आया था।
इस मामले में महाराजपुरा थाना प्रभारी हितेन्द्र सिंह राठौर का कहना है कि जांच में सामने आया है कि हमलावर साइको है। इससे पहले भी उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ में मामला दर्ज हुआ है। आ
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









