छात्र-छात्राओं के लिए कैंसर अवेयरनेस सेमीनार का आयोजन हुआ
Jan 17 2024
ग्वालियर। ग्रीन वुड्स पब्लिक स्कूल डीडी नगर के छात्र-छात्राओं के लिए को-ऑर्डिनेटिंग कैंसर केयर ऑफ़ कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट, ग्वालियर द्वारा कैंसर अवेयरनेस सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि सुश्री मीरा श्रीवास्तव, मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मोनिका दीवान व स्कूल के समस्त शिक्षक-गण भी उपस्थित रहे।
डॉ. सन्तोष कुमार ने को-ऑर्डिनेटिंग कैंसर केयर का परिचय देते हुए वक्ताओं को आमंत्रित किया। प्रथम वक्ता के रूप में डॉ. मोनिका दीवान ने कैंसर क्या है और कैसे फैलता है, बताया और सिर एवं गला कैंसर के कारणों, लक्षणों, अवस्थाओं, डायग्नोसिस एवं उपचार के विषय में बताकर स्तन तथा गर्भाशय मुख के कैंसर पर केन्द्रित रहते हुए कहा कि एचपीवी को झुण्ड टीकाकरण से हरा सकते हैं।
सुश्री मीरा श्रीवास्तव ने अपनी कैंसर से 4 बार की लड़ाई को बताते हुए कहा कि जैसे मैंने कैंसर को हराया है वैसे ही कोई भी फस्र्ट स्टेज में हरा सकता है। कार्यक्रम के अन्त में डॉ. मोनिका दीवान द्वारा छात्र छात्र-छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









