श्रीमद् भगावत कथा के लिए निकलेगी कलश यात्रा 19 जनवरी को

Jan 17 2024

ग्वालियर। नाका चंद्रवदनी स्थित पारस विहार कालोनी मे चमत्कारी हनुमान मंदिर पर श्रीमद् भगावत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी कलश यात्रा शुक्रवार 19 जनवरी को सुबह 9 बजे चंद्रवदनी नाका स्थित नहर वाली माता से शुरू होगी। कथा वाचक वृंदावन से आये पंडित  गंगाचार्य शास्त्री अपने मुखार विंद से भगावत कथा का वाचन करेंगे। कथा के मुख्य यजमान हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित नरेंद्र स्वामी है। 
इस अवसर पर हुई बैठक में कुंजबिहारी शर्मा, केके शर्मा, अशोक चौधरी, बलवीर गुर्जर, अरूण शर्मा, राकेश नायक, हेमंत पांडे राजेंद्र परिहार, हरिकृष्ण चतुर्वेदी, कमल किशोर हिन्ना, कुलदीप दुबे, सतीश गुप्ता, मोहर सिंह, वेदप्रकाश सारस्वत, भूपेंद्र सारस्वत, राहुल शर्मा, लखनलाल गौड, संजय शर्मा आदि भक्तगण उपस्थित थे।