जेसीआई ग्वालियर प्रेरणा संस्था की प्रथम कार्यकारणी सभा हुई

Jan 17 2024

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर प्रेरणा संस्था द्वारा प्रथम कार्यकारणी सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में मुख्य वक्ता के रूप में संस्था संरक्षक शीतल गर्ग, वंशिका रजवाड़े उपस्थित रही। सभा में अन्य कार्यकारिणी द्वारा उनके प्लान प्रस्तुत किए गए। साथ ही सभी सदस्यों को प्रोत्साहित किया गया। अध्यक्ष अंकिता माहेश्वरी के साथ मिलकर इस संस्था का कार्य भार संभाले। सभी उपाध्यक्षों को उनकी जिम्मेदारियां विस्तार में समझाई गई एवम उन सभी से प्लान ऑफ एक्शन लिया गया। संस्था संरक्षक  शीतल गर्ग, वंशिका रजवाड़े को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। ये जानकारी पीआरओ शिल्पा अग्रवाल द्वारा दी गई।