राम मंदिर की साफ-सफाई कर माधव महाविद्यालय ने शुरू किया राष्ट्र गौरव अभियान
Jan 17 2024
ग्वालियर। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के परिपेक्ष्य में बुधवार को माधव महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मेंहदी वाली गली जनकगंज स्थित प्राचीन राम मंदिर में साफ-सफाई कर पाँच दिवसीय राष्ट्र गौरव अभियान की शुरूआत की। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी ने किया।
प्राचीन राम मंदिर की ऐतिहासिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए मंदिर के व्यवस्थापक शम्भू क्षीरसागर ने बताया कि मंदिर तीन शताब्दियों से अधिक पुरातात्विक है जिसका संचालन जनभागीदारी से किया जाता है। राष्ट्र गौरव अभियान के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी ने बताया कि आने वाले दिनों में महाविद्यालय द्वारा श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित स्लोगन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, रामराज्य की अवधारणा पर भाषण प्रतियोगिता, सामाजिक समरसता के पुरोधा भगवान श्रीराम विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता के साथ साथ 22 जनवरी को सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ एवं प्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा। इसी दिन अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बड़ी स्क्रीन पर सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।
आयोजन में डॉ. शिवकुमार शर्मा, डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, डॉ. कौशलेन्द्र अवस्थी, डॉ. प्रशांत साहू, उपेन्द्र कस्तूरे, रितिक घोरपडे, मोहित राजावत, शिवम गोडय़ाले, पंकज राणा, अरविन्द करन, नितिन रजक, पुष्पेन्द्र सविता, रोहन अरोरा, साहिल शिवहरे, आशुतोष, कपिल रावत, देवेन्द्र साहू, भूमि गुप्ता, रौनक द्विवेदी, हेमन्त अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









