कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

Jan 17 2024

ग्वालियर। श्री मदन मोहन मंदिर सरकार से बुधवार को 251 कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कथा से पूर्व विशाल कलश यात्रा निकाली गई। 
श्रीमद्भागवत कथा में पहले दिन अयोध्या से पधारे वल्लभाचार्य महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम इसकी महिमा से अवगत कराया उन्होंने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसको सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियों को ही मिलता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो भी वो कई पापों से मुक्ति पा लेता है।
 इसलिए सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। अगर कोई सात तक किसी व्यस्तता के कारण नहीं सुन सकता है, तो वह दो तीन या चार दिन ही इसे सुनने के लिए अपना समय अवश्य निकाले तब भी वो इसका फल प्राप्त करता है। क्योंकि ये कथा भगवान श्रीकृष्ण के मुख की वाणी है, जिसमें उनके अवतार से लेकर कंस वध का प्रसंग का उल्लेख होने के साथ-साथ इसकी व्यक्ति के जीवन में महत्ता के बारे में भी बताया गया है। इस अवसर पर आयोजक प्रेम कुमार गांगिल एवं उनके परिवारजनों ने आरती की।