बाल महोत्सव की चित्रांकन प्रतियोगिता में 700 बच्चों ने हिस्सा लिया

Jan 17 2024

ग्वालियर। श्रीमंत माधव राव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण व एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में बाल महोत्सव 2024 का आयोजन ग्वालियर व्यापार के कला रंगमंच पर आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया की इस आयोजन को 17 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन किये जा रहें हैं। इस आयोजन का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इसके प्रथम दिन बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रांकन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एसपी राजेश सिंह चंदेल उपस्थित थे। 
सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने किया। इस अवसर पर एसपी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे अपने अपने परिजनों से हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें का संदेश दिया। चित्रांकन प्रतियोगिता में कऱीब 700 बच्चों ने भाग लिया। आयोजन में निर्णायक मंडल में दीपा जादौन, शिखा चक्रवर्ती, शहनाज खान उपस्थित थी। इस मौके पर आयोजन समिति के धीरज गोयल, डॉ मनीष रस्तोगी, अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। डॉ शिखा कटठल ने बताया की इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी बच्चों को मैडल व प्रमाण पत्र मौके पर ही वितरित किये गये।
आज एकल डांस प्रतियोगिता ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी होंगें
18 जनवरी को एकल नृत्य प्रतियोगिता 9 साल से 15 साल तक के बच्चों के लिए रहेगा। इसमें बच्चे अपने मनपसंद गाने पर अपनी प्रस्तुति मंच से दे सकते हैं। आयोजन में सभी को 10:30 बजे मेला कला रंगमंच पर उपस्थित होना है और ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी होंगे।