1 लाख के गांजे सहित बरामद, आरोपी पकड़ा
Jan 17 2024
ग्वालियर। इन दिनों जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीदने-बेचने वालों के खिलाफ पुलिस की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कम्र में क्राइम ब्रांच व गिरवाई थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को पकड़ा है। जिसके कब्जे से 9 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत एक लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी। कि एक गांजा तस्कर पल्सर बाइक से अवैध गांजा लेकर बेचने की फिराक में गोलपहाडिय़ा एबी रोड से होते हुए थाना गिरवाई क्ष़ेत्रातंर्गत आने वाला है। इस सूचना के आधार पर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच व थाना गिरवाई पुलिस बल की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने के लिए टीम निर्देशित किया। संयुक्त टीम को मुखबिर के बताए स्थान एबी रोड पर वाहन चेकिंग के लिए लगाया गया। पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान गोल पहाडिय़ा की तरफ से मुखबिर के बताए अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति पल्सर बाइक से आता हुआ दिखा, जिसने पुलिस वाहन चेकिंग को देखकर बाइक वापस पीछे मोडक़र भागने का प्रसाय किया, लेकिन सजग खड़े जवानों द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए संदिग्ध से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को सिकंदर कंपू, गिरवाई ग्वालियर का रहने वाला बताया।
पकड़े गए व्यक्ति की पल्सर बाइक पर प्लास्टिक का बोरा मिला। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस टीम को उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ मिला। जिसका वजन 9 किलोग्राम है। बरामद गांजा कीमती 1 लाख रुपए है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए तस्कर से गांजे के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









