बिहार की युवती दूसरे परीक्षार्थी की जगह देते डीएलएड परीक्षा में पकड़ी
Jan 17 2024
ग्वालियर। ग्वालियर से एक बार फिर परीक्षा में धोखाधड़ी कर बैठने का मामला सामने आया है। डीएलएड एग्जाम के दौरान एक युवती दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ी गई है। युवती की फोटो और हस्ताक्षर में अंतर पाया गया। मुरार पुलिस ने सॉल्वर बनी युवती के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।
मुरार पुलिस ने बिहार की रहने वाली एक युवती के खिलाफ धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। युवती का नाम पल्लवी प्रिया हैं और वो बिहार के मधेपुर कि रहने वाली बताई गई है। पल्लवी मुरार के एक्सीलेंस हाई स्कूल क्रामंक एक में कविता कुमारी के स्थान पर डीएलएड फस्र्ट ईयर पूरक परीक्षा में शामिल होने आई थी।
वहीं पर्यवेशक को पल्लवी पर शक हुआ। जिसके बाद उसकी फोटो और हस्ताक्षर देखे खाए जहां सच सामने आया। मुरार पुलिस ने सॉल्वर बनी युवती के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही आरोपी युवती को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









