वरिष्ठ एवं मेधावी छात्रों का सम्मान कर मकर संक्रांति एवं गहोई दिवस मनाया

Jan 17 2024

ग्वालियर। श्री गहोई वैश्य समाज रजि कंपू पंचायत का गत दिवस मकर संक्रांति एवं गहोई दिवस राष्ट्र कवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त पुस्तकालय एवं शोध संस्थान महाराज बाडा पर आयोजित किया गया। अध्यक्ष सुनील नौगरैया एवं मंत्री बृज मोहन नीखरा ने संयुक्त रूप से बताया कि गत दिवस मकर संक्रांति गहोई दिवस, मेधावी छात्रों एवं वयोवृद्ध सदस्यो का सम्मान कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मंचासिन अतिथियों में मुख्य अतिथि  राजकुमार गुप्ता (प्रिंस), विशिष्ट अतिथि सुधीर पहारिया (गुप्ता), रमेश सेठ, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील नौगरैया एवं साधना खागंट ने की। कार्यक्रम में सुंदर कांड कर वरिष्ठो का सम्मान ठाकुर दास नौगरैया ने मुन्नालाल कुचिया श्रीमती मीरा देवी कुचिया, लखन लाल खर्द, एवं मेधावी छात्रों में इशू गुप्ता, डॉ प्रकृति गुप्ता, सृजल कुरेले, रिशिमा गुप्ता, मुस्कान नीखरा का सम्मान विनोद गंधी ने किया। 
कार्यक्रम में जगदीश बिजपुरिया एवं सुमित मोर, डॉ अनिल गुप्ता, अनिल कनकने, डॉ अखिलेश कस्तवार, जेपी गुप्ता, राधा बल्लभ कुचिया, अजय सेठ, प्रदीप कुचिया, विकास कुचिया, दिलीप खर्द, मुकेश कारेखेमिऊ, विनय सेठ, पंकज गंधी आदि मौजूद रहे। यह जानकारी वरूण गुप्ता कस्तवार प्रचार मंत्री द्वारा दी गई है।