मदन मोहन मंदिर में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह आज से, होंगे भव्य आयोजन

Jan 16 2024

ग्वालियर। श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह आज 17 जनवरी से भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा। उक्त जानकारी आयोजनकर्ता गोपाल दास एवं प्रेम कुमार गांगिल ने मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता में दी।
गोपाल दास एवं प्रेम कुमार गांगिल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया 17 जनवरी को 251 कलशों के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो कि मुरार के प्रमुख बाजारों से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी।
कथा में अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास श्रीमद् जगतगुरू रामानंदाचार्य अयोध्या से पधारे वल्लभाचार्य महाराज अपने मुखारविंद से श्रोताओं को संगीतमय कथा का रसपान करायेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कथा दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगी। प्रतिदिन शाम को भजन संध्या सुंदरकांड एवं अनेक लीलाओं का चित्रण किया जाएगा।
वहीं उन्होंने बताया की अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उदघाटन वाले दिन 22 जनवरी को पूरे मंदिर परिसर को 251 दीपकूों से सजाया जाएगा, एवं महा अभिषेक तथा आतिशबाजी की जाएगी। 20 जनवरी को बड़े ही धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। तथा अंत में 24 जनवरी को पूर्ण आहुति के साथ विशाल भंडारा किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ समाजसेवी अभय गांगिल, राजकुमार गुप्ता, प्रदीप गांगिल सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे।