कैट यूथ विंग के प्रभात जिला अध्यक्ष, सजल महामंत्री एवं समर्थ कोषाध्यक्ष बने
Jan 16 2024
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर टीम में यूथ विंग का गठन किया गया है। कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन एवं जिला अध्यक्ष दीपक पमनानी की अनुसंशा पर मध्यप्रदेश कैट यूथ विंग के प्रभारी आकाश जैन ने सीए प्रभात चौपड़ा को यूथ विंग का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके साथ ही सजल अग्रवाल को महामंत्री एवं समर्थ जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि कैट के राट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया, राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खण्डेलवाल का ऐसा मन है कि पूरे प्रदेश में कैट की यूथ विंग बनायी जाये। इसके लिये उन्होंने आकाश् जैन को यूथ विंग मध्यप्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। युवा उद्यमियों को एकत्रित कर व्यापार के नये तरीके और टेक्नोलॉजी के साथ व्यापार करने का अवसर प्रदान करने के लिये यूथ विंग सक्रियता से कार्य करेगी। इनकी नियुक्ति पर कैट के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









