नशा करने वाला नशे के कारण जवानी में ही मृत्यु प्राप्त कर लेता है:डॉ. आलोक पुरोहित

Jan 16 2024

ग्वालियर। नशा करने वाला व्यक्ति कहता है कि मैं जवान बना रहता हूँ परंतु नशे के कारण वह जवानी में ही दुनिया छोडक़र चला जाता है जिससे वह बूढ़ापा नहीं देख पाता। नशा हमारे साथ हमारे परिवार को भी नष्ट कर जाता हैं यह बात डॉ. आलोक पुरोहित ने ड्रग्स मुक्त भारत अभियान में कहीं। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित ड्रग्स मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सामजिक न्याया एवं अधिकारिता मंत्रालय के अन्तर्गत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. आलोक पुरोहित, आरएमओ जिला चिकित्सालय मुरार ग्वालियर, इंचार्ज थाना प्रभारी मुनेन्द्र सिंह भदौरिया थाना जनंकगंज, अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यलाय एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास क्ला उपस्थित थे।
डॉ. पुरोहित ने कहा कि नशे को अपने ऊपर इतना मत हाबी होने दो जिससें हम नशे के गुलाम बन जाए और आगे हमें अपना जीवन एकांकी रूप से जीना पड़े। नशा करने वाला व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निवर्हन कर सकता। नशा करने वाला व्यक्ति अपने दोस्तों, परिजनों और समाज से धीरे-धीरे दूर होता चला जाता है और उसके जीने की इच्छा शक्ति कम होती जाती है। नशा कभी तनाव दूर करने का माध्यम नहीं हो सकता। नने के कारण वह व्यक्ति शून्यता की ओर चला जाता है तथा नशा उसे पंगू बना देता है।
भदौरिया ने कहा कि अधिकांष अपराधी किसी न किसी नशे में लिप्त रहता है। जिसमें सबसे अधिक युवा वर्ग शामिल है। यह कार्यक्रम युवाओं के द्वारा समाज को सही दिशा देने के लिए किये जाते हैं। युवा राष्ट्र के भविष्य है। देश के इस भविष्य को जो नशे के मकडजाल में उलझता जा रहा है। जिससे हमारा समाज व राष्ट्र कमजोर हो रहा है।
कार्यक्रम में अनिरूद्ध शर्मा, अनुतोष पालिवाल, रितिक घोडपडे, राजीव दोहरे, भूमिका गुप्ता, रौनक द्विवेदी, रोहित अरोरा, हेमन्त अग्रवाल, नकुल शर्मा, हिर्देश तुंदेलकर, प्रांत महौर, जतिन प्रजापति, अर्चना वर्मा, अनुज गुप्ता, दिया अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे।