मकर संक्रांति पर्व पर विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ ने जौहरी को सम्मानित किया

Jan 16 2024

ग्वालियर। मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर फूलबाग गांधी प्राणि उद्यान के पास शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक  व राष्ट्रीय शसक्त आत्मनिर्भर ट्रस्ट के राष्ट्रीय सलाहकार अनूप जौहरी को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया ओर जौहरी ने सभी को मकर संक्रान्ति की शुभ कामनाएं दी। इस विशेष मौके पर प्रकोष्ठ के जिला सचिव मनोज भिलवार एवं जिला महामंत्री राजेन्द्र मिश्रा ने उपस्थित विकलांग भाईयो से कहा कि अनूप जौहरी द्वारा विकलांग, वृद्ध, विधवा, एवं परित्यागता निराश्रितो ही नहीं हरदवे कुचले वर्ग ओर आमजन हित की दवी आबाज उठाने के लिए जितनी निस्वार्थ भाव से संघर्ष करते चले आ रहे हे बह कभी भुलाये नहीं जा सकते।
जिसमें विकलांग भाई बहिनों को जागरुक करने के साथ-साथ उनके हकों के अधिकार को दिलाने के लिए भी अपनी कलम से शासन प्रशासन के अंदर भी विकलांगजनों के प्रति मानवीयता ओर संवेदन शीलता पैदा किये जाने का कार्य करते आ रहे हैं। सम्मान करने बालो में, जिला अध्यक्ष जीतू यादव, उपाध्यक्ष परमाल सिंह कुशवाह, सचिव मनोज भिलवार, राजेन्द्र मिश्रा, रामदास रजक, बंटी रजक, राजेन्द्र माहोर भारत कुशवाह , ज्ञान सिंह कुशवाह आदि उपस्थित थे।