बरई में हितग्राहियों को बांटे स्वीकृति पत्र

Jan 16 2024

ग्वालियर। प्रधानमंत्री जनजाति(आदिवासी) न्याय महाभियान के तहत बरई में सोमवार को मेगा इवेंट शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भितरवार विधायक मोहन राठौर ने की। इस मौके पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और जिला पंचायत सीईओ भी मौजूद थे। श्री राठौर ने अपने विचारों को रखा एवं लाभ हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण कर जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अलग-अलग योजना में जिन लोगों को लाभ दिए जाने के आदेश जारी हुए हैं, उनको स्वीकृति पत्र सौंपे गए हैं।
इस अवसर पर दुर्गेश जाटव जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती प्रियंका सतेंद्र घुरैया जिला पंचायत उपाध्यक्ष, दिलीप रावत जनपद अध्यक्ष, सरला राठौर जनपद उपाध्यक्ष, जसवंत सिंह झाला, केशव बघेल जिला पंचायत सदस्य, जगमोहन प्रजापति जनपद उपाध्यक्ष, रामप्रकाश चौरसिया जनपद सदस्य एवं सरपंच जनपद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्तागण सम्मलित रहे।