कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने बुजुर्गो के साथ मनाई संक्रांति

Jan 16 2024

ग्वालियर महानगर की गतिशील समाजसेवी संस्था कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने सामाजिक सेवा संकल्प के ध्येय को साकार करते हुए मंगलधाम वृध्दाश्रम थाटीपुर मे बुजुर्गो के बीच संक्रांति उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था द्वारा बुजुर्गो को गर्म ऊनी कपड़े वितरण, तिल गुड़ के व्यंजनों के साथ मकर संक्रांति पर्व को सेवा कार्यक्रम के रूप में मनाया। ज्ञातव्य है कि संस्था द्वारा समय-समय पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 
इस अवसर पर अध्यक्ष हेमलता राव, ऋषि जैन, नरेश धारीवाल, कंचन राव, बीसी चौधरी, हैरी गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित थे।