ग्वालियर में घने कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार, घंटों देरी से आ रही हैं ट्रेनें
Jan 16 2024
ग्वालियर। दो दिन के ब्रेक के बाद एक बार फिर ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर शुरू हो गया है। ग्वालियर-चंबल अंचल में ग्वालियर के अलावा दतिया, शिवपुरी, मुरैना व भिंड भी प्रदेश में लगातार ठंडे बने हुए हैं। ग्वालियर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया है। शहर में दृश्यता 20 से 50 मीटर के बीच रही है।
जबकि हाइवे पर यह शून्य हो गई है। जिस कारण वाहनों की रफ्तार थम सी गई है। कोहरा के चलते वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस तो लेट चल रही हैं साथ ही दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों घंटों देरी से ग्वालियर आई हैं। ग्वालियर से आगरा तक का सफर जो 120 किलोमीटर है उसे तय करने में 4 से 5 घंटे लग रहे हैं।
ग्वालियर में नए साल की शुरुआत सीवियर कोल्ड डे के साथ हुई थी। लगातार 9 दिन आसमान में सूर्य नहीं निकलने से दिन का पारा 13 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था, लेकिन अब जब सूर्य दिन में खूब चमक रहा है तो रात का पारा लगातार कम बना हुआ है। ग्वालियर में नए साल के आगमन के साथ ही सर्दी लोगों की परीक्षा लेती हुई नजर आ रही है। इस बार दिसंबर में उतनी सर्दी नहीं पड़ी थी, लेकिन ठंड ने जनवरी में लोगों को अपना रूप दिखा दिया है। रातभर लोग ठंड से कांपते रहे और मंगलवार सुबह उठे तो पता लगा कि आज सबसे घना कोहरा छाया हुआ है। दिन और रात अलाव के सहारे लोग गुजार रहे हैं।
बीते दो दिन से घना कोहरा ग्वालियर अंचल में छाया हुआ है। शहर में कोहरा रात से सुबह तक नजर आया है। जिसमें दृश्यता सिर्फ 20 से 50 मीटर तक रह गई है। जबकि हाइवे पर दृश्यता कहीं-कहीं शून्य रही है। जिस कारण हाइवे पर वाहन रेंगकर चलते हुए नजर आए हैं। दिल्ली से आने वाली फ्लाइट देरी से आई है तो ग्वालियर से दिल्ली होकर अयोध्या जाने वाली फ्लाइट कोहरा के चलते मंगलवार को कैंसल कर दी गई है। मंगलवार को इस फ्लाइट का पहला दिन था। दो दर्जन से ज्यादा ट्रेने नें 6 से 8 घंटे देरी से चल रही हैं।
इस ठंड में अपने दिल का रखें ख्याल
सर्दियों में ठंड बढ़ते ही हार्ट अटैक व ब्रेन अटैक के केस बढऩे लगते हैं। यही कारण है कि डॉक्टर बाहर कम निकलने की सलाह देता है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे में गर्म तासीर का खाना खाएं, गर्म पानी का सेवर करें। इससे आपकी सेहद बनी रहेगी। ठंडे पानी से न नहाएं, बिना गर्म कपड़े बाहर न जाएं। बिस्तर से निकलकर सीधे बाहर न निकलें। ब्लड प्रेशर व शुगर के पेशेंट समय पर दवा खाएं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









