सफाई के लिए निकले जेसीबी और डंपर तो हड़ताली चालक वाहनों के सामने लेटे
Jan 15 2024
ग्वालियर। सफाई के लिए तीन जेसीबी और चार डंपर निकाले जाने की खबर मिलते ही हड़ताली चालक पहुंच गए और वह निकाले जाने वाले वाहनों के सामने लेट गए और उसके बाद किसी भी वाहन को निकलने नहीं दिया। हड़ताली कर्मचारियों पर कार्रवाई की विज्ञप्ति प्रकाशित होने के बाद सोमवार सुबह पूरा मंजर ही बदला नजर आया।ञ जिसका कारण सभी चालक कर्मचारी एकजुट होकर डिपो पर पहुंचे और कचरा संग्रहण वाहनों को निकालने से रोक दिया।
इस मामले में निगमायुक्त हर्ष सिंह हड़ताली कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके न मानने पर वह वापस लौट गए। तीन दिन से महानगर में चल रही चालकों की हड़ताल के चलते कचरा उठाने को लेकर समस्या खड़ी हो गई है, जिसके चलते हर तरफ कचरा ही कचरा नजर आ रहा है।
हड़ताली वाहन चालकों का कहना है कि वह आंदोलन करेंगे और जेल भी भरेंगे, लेकिन इस बार पूरी बात साफ करके रहेंगे। हड़ताली चालकों एवं थाना प्रभारी और निगम अधिकारी शैलेन्द्र सक्सैना आदि के बीच बातें चलती रही, लेकिन उसका निष्कर्ष नहीं निकल पाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









