दो युवतियों ने युवक को पीटा, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता ने लगाया लवजिहाद का आरोप
Jan 15 2024
ग्वालियर। चिडिय़ाघर के सामने दो युवतियों ने एक युवक को पकड़ा और सरेआम पीटना शुरू कर दिया। युवतियों का आरोप था कि यह उनमें से एक युवती को ब्लैकमेल कर धमका रहा है। जबकि युवक का कहना था कि यह उससे पैसों की मांग कर रही है। इसी बीच हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और लवजिहाद का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को लेकर थाने आ गई। यहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को परिचित बताया और बिना कोई रिपोर्ट दर्ज कराए वहां से चले गए।
चिडिय़ाघर के सामने चल रहे इस हाईवोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए सडक़ पर भी भीड़ जमा हो गई और जाम लग गया। दो युवतियां यहां पहुंचीं और एक युवक को पकडक़र पीटना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि यह उनमें से एक को ब्लैकमेल कर रहा है। वहीं युवक अपनी सफाई में कह रहा था कि यह उससे पैसों की डिमांड कर रही है। जब उसने मना कर दिया तो मारपीट करने लगी।
विवाद चल ही रहा था कि हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्हें जैसे ही पता चला कि लडक़ा मुस्लिम है तो लवजिहाद का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को लेकर थाने आ गई। यहां पुलिस के सामने युवक और युवतियों के तेवर ढीले पड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे को परिचित और विवाद को आपसी बताया। बाद में दोनों बिना कोई एफआईआर दर्ज कराए, वहां से चले गए।
इस मामले में टीआई पड़ाव इला टंडन का कहना है कि युवक और युवतियों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस दोनों को लेकर थाने आई तो दोनों ने एक-दूसरे को परिचित बताते हुए आपसी विवाद बताया। दोनों ने ही कोई मामला भी दर्ज नहीं कराया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









