महाराजा हरिश्चंद्र की जयंती पर बुजुर्ग हुए सम्मानित
Jan 15 2024
ग्वालियर। हरिश्चंद्र वंशीय सभा ग्वालियर (रस्तोगी, रूस्तगी, रोहतगी संबद्ध) के तत्वाधान में सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र जयंती समारोह व मकर संक्रांति पर्व मानस भवन में मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ महाराजा हरिश्चंद्र के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के बुजुर्गों का सम्मान शॉल व श्रीफल के साथ किया गया। इसी के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य पौधा वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पुनीत रस्तोगी ने की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पुनीत रस्तोगी ने कहा कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की बहुत आवश्यकता है। कार्यक्रम में रस्तोगी, रूस्तगी, रोहतगी, समाज के दिलीप रस्तोगी, अरविन्द रोहतगी, दिनेश रुस्तगी, नितिन रस्तोगी, संदीप रस्तोगी, श्रीमती अंजू रस्तोगी, डॉ शिवी रस्तोगी, श्रीमती अनीता रस्तोगी, श्रीमती मानसी रस्तोगी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। डॉ प्रति रस्तोगी ने यदि राम सा संघर्ष हो कविता पाठ किया।
मंच संचालन डॉ मनीष रस्तोगी ने किया। अंत में आभार प्रकट पंकज रस्तोगी ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









