धृति योजना में पुलिस परिवार की महिलाओं के बनाए सामान की मेला में लगी प्रदर्शनी
Jan 15 2024
ग्वालियर/ पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए शुरू हुई धृति योजना के अंतर्गत पुलिस परिवार की महिलाएं एवं बच्चियां अपनी प्रतिभा, कौशल को प्रदर्शित कर रही हैं।
इसी क्रम में उनके द्वारा तैयार सिलाई, बुनाई, मेहंदी, ड्राइंग, हेंड कॉट, हेंड प्रिंट कपड़े, खाना आदि सामग्री को ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में स्थित प्रदर्शनी सेक्टर में सजाया है। डीआईजी ग्वालियर रेंज कृष्णावेणी देशावतु ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ मेला का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया और मेला पुलिस कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी के माध्यम से मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को देखकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में ग्वालियर पुलिस द्वारा धृति योजना के अंतर्गत पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा तैयार की गई सामग्री की लगाई गई प्रदर्शनी को आमजन द्वारा काफी सराहा जा रहा है और लोगों द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा तैयार की गई सामग्री की अच्छी बिक्री हो रही है। प्रदर्शनी में बेचे गये सामान से प्राप्त लाभ को पुलिस परिवार की महिलाओं में वितरित किया जाएगा। मेला में पुलिस द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में ग्वालियर पुलिस, 2री वाहिनी, 13वी वाहिनी, 14वी वाहिनी एवं 5वी वाहिनी के पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा तैयार सामग्री को बिक्री हेतु रखा गया है। रक्षित निरीक्षक ग्वालियर सत्याप्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस परिवार की महिलाओं को एक्सपर्ट द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।
इस अवसर पर एसपी राजेश सिंह चंदेल, सेकंड बटालियन के सेनानी विनीत जैन, 13वीं बटालियन के सेनानी राकेश कुमार सगर, एएसपी ऋषिकेश मीना, सीएसपी मुरार विदिता डागर, प्रशिक्षु आईपीएस अनु बेनीवाल, मेला प्रभारी एसडीओपी बेहट संतोष पटेल, सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर सत्यप्रकाश मिश्रा सहित पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









