जोहरी ने लोस प्रभारी को दिव्यांगों की समस्याओं से अवगत कराया

Jan 15 2024

ग्वालियर। विकलांगों की समस्याओं पर सरकार का ध्यान नहीं है। विकलांग पेंशन नहीं मिल रही और आवेदन करने के कई महीनों बाद विकलांगों के उपकरण मिल रहे हैं। इसकी जानकारी कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जौहरी ने कांग्रेस के मप्र लोकसभा प्रभारी विपिन वानखेड़े को दी।
प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ऐवं कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में विपिन वान खेड़े का स्वागत किया गया। साथ ही प्रकोष्ठ द्वारा अब तक किए गए क्रियाकलापों की फाईल भी विपिन वान खेड़े को सौंपी गई। 
इस अवसर पर जीतू यादव, परमाल सिंह कुशवाह, मनोज भिलवार, राजेन्द्र मिश्रा, रामदास रजक, बंटी रजक, राजेन्द्र माहोर, ज्ञान सिंह कुशवाह आदि उपस्थित थे।