चंदेल ने महिला आरक्षकों की समस्याओं को सुनकर उन्हें पुलिसिंग की बारीकियां बताई

Jan 15 2024

ग्वालियर। एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर पुलिस कंट्रोल रूम में महिला आरक्षकों के लिये एक दिवसीय कम्प्यूटर एवं सीसीटीएनएस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एसपी चंदेल ने सभागार में उपस्थित महिला आरक्षकों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुनकर महिला आरक्षकों को पुलिसिंग की बारीकियों से भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आईपीएस विदिता डागर, आईपीएस अनु बेनीवाल, महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी किरण अहिरवार, सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान, उप निरीक्षक प्रियंका दुबे तथा महिला सुरक्षा शाखा का समस्त स्टॉफ एवं महिला आरक्षक उपस्थित रहीं।
महिला आरक्षकों द्वारा डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में कन्ट्रोल रूम में स्थित सीसीटीएनएस प्रशिक्षण केन्द्र में कम्प्यूटर तथा सीसीटीएनएस का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान महिला आरक्षकों को सीसीटीएनएस की उपयोगिता के संबंध में प्रशिक्षक संजय बनवारिया द्वारा जानकारी दी गई। उन्हे सीसीटीएनएस में भरे जाने वाले फार्मों तथा एफआईआर के सबंध में प्रेक्टीकल कराया गया।