पत्रकारिता का सशक्त हस्ताक्षर है ग्वालियर प्रेस क्लब:आशीष अग्रवाल

Jan 15 2024

ग्वालियर। ग्वालियर की पत्रकारिता का सशक्त हस्ताक्षर है ग्वालियर प्रेस क्लब, यह बात मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने प्रेस भवन में पत्रकारों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं और शिष्टाचार भेंट करते हुए कही। इस अवसर पर ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित अन्य पत्रकारों ने शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में सुरेंद्र माथुर, गुरुशरण सिंह, डॉ सुरेश सम्राट, राकेश अचल, सुरेश दंडोतिया, बृजमोहन शर्मा, दीपक तोमर, धर्मेंद्र त्रिवेदी, विनय अग्रवाल, रामकिशन कटारे, अजय मिश्रा, हरीश चंद्रा, गोपाल त्यागी, राज दुबे आदि ने पत्रकारों से जुड़ी तमाम समस्याओं से आशीष अग्रवाल को अवगत कराया। 
पत्रकारों ने अधिमान्यता नियमों की जटिलताओं का सरलीकरण, बीमारी के समय तात्कालिक सहायता प्रदान किए जाने, मृतक पत्रकार के निकट संबंधी को सहायता, पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड और रेल यात्रा में दी जाने वाली रियायत पुन: शुरू करने की केंद्र को अनुशंसा पत्र लिखने, पत्रकार कालोनी हेतु मुख्यमंत्री द्वारा लीजरेंट माफ कराने की घोषणा का अनुपालन तथा ग्वालियर प्रेस क्लब के भवन विस्तार हेतु अनुदान जैसे कई विषयों को आशीष अग्रवाल के सामने रखा। पत्रकारों ने पिछले कई वर्षों के दौरान इन समस्याओं पर ध्यान न दिए जाने पर क्षोभ भी व्यक्त किया। 
पत्रकारों द्वारा अवगत कराई तमाम बातों को सुनने के बाद भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इन बिंदुओं से शासन को अवगत कराने और इन पर तत्काल स्वीकृति और कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने पत्रकारों को विश्वास दिलाया कि ग्वालियर प्रेस क्लब के भवन विस्तार हेतु वे यथाशीघ्र ही अनुदान दिए जाने के लिए बात करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत आशीष अग्रवाल मां सरस्वती पर माल्यार्पण की। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण दुबे ने आभार राजेश जायसवाल और रवि उपाध्याय ने व्यक्त किया। 
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार हरीश उपाध्याय के निधन पर पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। इस मौके पर राज लखन, प्रदीप शास्त्री, रवि शेखर, सुनील कौशिक, अतुल सक्सेना, मचल सिंह, रवि यादव, अभिषेक शिवहरे, प्रमोद शिदे, मुकेश बाथम सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।