मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ग्वालियर इकाई की बैठक संपन्न
Jan 14 2024
ग्वालियर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ग्वालियर इकाई की बैठक फूलबाग स्थित अंबेडकर पार्क में संपन्न हुई। श्रमजीवी पत्रकार संगठन से जुड़े कई पत्रकार इस बैठक में शामिल हुये। जिला अध्यक्ष पत्रकार शाहनवाज खान ने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ से जुडऩे के नियम कायदे के साथ साथ संगठन कैसे पत्रकारों के हित में अपना योगदान देता है आदि विषयों पर चर्चा की।
जिसमें मुख्य रूप से संतोष कुशवाह, रमन नीखरा, विनोद गुप्ता, राजेश चतुर्वेदी, सोनू चतुर्वेदी, उमर कुरेशी, मानव शर्मा आदि पत्रकारगण मोजूद रहे। इन सभी पत्रकारों ने पत्रकार शाहनवाज खान को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ग्वालियर इकाई का अध्यक्ष बनने की बधाई दी। वही देवेंद्र शर्मा को महासचिव बनने की बधाई दी और मध्यप्रदेश पत्रकार संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने का भरोसा जताया।
यह बैठक फूलबाग स्थित अंबेडकर पार्क में आधे घंटे चली, जिसके बाद संगठन द्वारा आगे की भूमिका तैयार की ओर इसका समापन किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









