स्कूली छात्रों की प्रतिभा उभारने ग्वालियर आइडिया कॉन्टेस्ट अभ्युदय 25 को

Jan 14 2024

ग्वालियर। ग्वालियर के विकास की बात, विज्ञान और प्रोद्योगिकी के साथ आगामी 25 जनवरी गुरुवार को मध्य प्रांत विज्ञान भारती की ग्वालियर इकाई के द्वारा मप्र कौंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, डीआरडीई ग्वालियर एवं अटल बिहारी वाजपेयी-इण्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के सहयोग से अटल बिहारी वाजपई आईआईआईटीएम में एक दिवसीय ग्वालियर आइडिया कॉन्टेस्ट अभ्युदय 2024 का आयोजन किया जायेगा। इसमें शहर के केन्द्रीय विद्यालय और अन्य प्रसिद्ध स्कूलों से कुल 300 छात्रों का चयन किया जायेगा। यह जानकारी विज्ञान भारती के प्रमुख डॉ. अमोघ गुप्ता व संजय कौरव ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुये दी। 
विज्ञान भारतीय मध्यभारत प्रांत के अध्यक्ष डॉ. अमोघ गुप्ता एवं सचिव संजय कौरव ने जानकारी देते हुये बताया कि इस पूरे कार्यक्रम में 3 सत्र होंगे। प्रथम सत्र में छात्रों द्वारा अपने आइडिया को प्रस्तुत करना होगा। दूसरे सत्र में श्रेष्ठ चयनित छात्रों का संवाद जिले के अधिकारियों के साथ कराया जायेगा। जबकि तीसरे सत्र में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं सर्वश्रेष्ठ चयनित छात्र छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये जायेंगे। 
 इस पूरे कॉन्टेस्ट में छात्रों द्वारा कुल 5 विषयों में वैज्ञानिक सोच के साथ ग्वालियर के चहरमुखी विकास के साथ आगे ले जाने हेतु अपने अपने आइडिया प्रस्तुत करेंगे।