मंत्री तोमर ने की स्व. परमार के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Jan 14 2024

ग्वालियर। मप्र राज्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष ग्वालियर व बापू आश्रम प्रचार प्रमुख बलबीर सिंह परमार के पिता भीम सिंह परमार का बीते दिनों निधन हो गया था। उनके निधन के बाद श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर निज निवास सेवा नगर पर पहुंचे। उनके साथ अन्य समाजसेवी भी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये पहुंचे।
इस दौरान कांग्रेस नेता सुनील शर्मा, समाज सेवी डा केशव पांडेय, चेतना मंच के दीपक तोमर, राजेंद्र मुदगल, एडवोकेट जागेश्वर सिंह भदौरिया, लोकेंद्र तोमर, महेश उमरैया, हरी सिंह तोमर, दिनेश सिकरवार, गजेंद्र राठौर समेत विभिन्न लोगों ने स्व. भीमसिंह परमार को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यकर्मचारी संघ के पदाधिकारी श्री परमार ने बताया कि 21 जनवरी को त्रियोदशी संस्कार का आयोजन होगा।