रॉयल लेडीज ने मनाया श्रीराम उत्सव
Jan 14 2024
ग्वालियर। मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को रॉयल लेडीज क्लब द्वारा एक निजी होटल में श्रीराम उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती सुमन जादौन और श्रीमती शालिनी राठौर ने बताया कि रॉयल लेडीज क्लब की सभी माहिला सदस्यों ने श्रीराम मंदिर के उद्घाटन दिवस 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में द्वीप प्रज्वलित कर त्योहार के रूप में मनाने का संकल्प लिया। उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण को 500 वर्ष के संघर्ष के बाद मिली जीत का परिणाम बताया। इस अवसर पर श्रीमती शालिनी जादौन ने कहा कि़ हम सौभाग्यशाली है जो श्रीराम मंदिर का निर्माण अपने जीवन में होते हुए देख रहे है।
रविवार को कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न प्रकार के खेल भी खेले गये इसमें श्रीमती संतोष तोमर, संगीता परिहार, अनिता भदौरिया, लता चौहान, आमीता चंदेल विजयी रही। तथा अंजु सिंह और पुष्पा चौहान मिस ईवनिंग रहीं। कार्यक्रम में पदमा राठौर, संगीता तोमर, अर्चना सिंह, सरस्वती, पुष्पा राजावत, पूजा चौहान, पूजा राठौर, बिपाशा, ज्योति, सीमा एवं राखी अग्रवाल ने सक्रिय भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









