मकर संक्रांति पर जच्चा खाने मुरार पर गजक, खिचड़ी एवं कम्बलों का वितरण किया

Jan 14 2024

ग्वालियर। सह सामाजिक सेवा सहयोग  संस्थान (एसएससीओ) वकावेरी वेलफेयर फाउंडेशन के विशेष सहयोग से मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुरार स्तिथ जच्चा खाना में वहा पर भर्ती महिलाओं और उनके परिजनों को गजक और खिचड़ी का वितरण किया गया और मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी।
सह सामाजिक सेवा सहयोग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने वितरण कार्यक्रम के बारे में बताया कि सामाजिक संस्था एसएससीओ द्वारा पहले भी समय-समय पर खाद्य सामग्री वितरण का आयोजन अलग अलग स्थानों पर किया जाता रहा है। रविवार को मकर संक्राति के पावन पर्व पर सहसामाजिक सेवा सहयोग संस्थान एवं कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से मुरार स्तिथ जच्चा खाने में भर्ती महिलाओं और उनके परिजनों को गुड़ की गजक, तिली की बर्फी, लाई के लड्डू एवं खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण के पश्चात वहा पर भर्ती प्रसूतायों को सर्दी से बचने के लिये कम्बल संस्था के पदाधिकारीयों ने ओढाये। 
इस अवसर पर दोनो संस्था के अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, अध्यक्ष हेमलता राव, वंदना श्रीवास्तव, प्रियंका शर्मा, कंचन राव, संतोष गर्ग, आयुष शर्मा, अनिल कुशवाह, कांता शर्मा, एड. अनिल शर्मा, पंकज शर्मा, प्रशांत पाठक, नीरज शर्मा, हेमराज शर्मा, हैरी गुप्ता, नेहा तोमर, मनोज अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, सचिन वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।