गजक खिलाकर वाहन चालकों से किया यातायात नियम अपनाने का आग्रह:डीएसपी अजीत चौहान

Jan 14 2024

ग्वालियर। सडक़ दुर्घटना में सबसे ज़्यादा हानी सर में चोट लगने के कारण होती है जिसके लिए हेलमेट लगाना आवश्यक है। सावधानी हटी दुर्घटना घटी हेल्मेट हमारी सुरक्षा का वज्र है जिसकी अनदेखी हमें नहीं करना चाहिए जो हमारी जीवन दायिनी है मकर संक्रांति की शुभकामना व यातायात नियमों को अपनाने के लिये गजक व रेवडी देकर नागरिकों को जागरूक किया। 
युवा सप्ताह में युवा शक्ति द्वारा माधव महाविद्यालय ग्वालियर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सडक़ सुरक्षा सप्ताह में यातायात नियमों का पालन करने के लिए मकर संक्रांति के अवसर पर वाहन चालकों को तिल गुड के द्वारा नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया। स्वामी जी के सपनों को भी साकार करने के लिए युवाओं ने अनोखी पहल की कार्यक्रम यह कार्यक्रम फूलबाग चौराहे पर डीएसपी ट्रेफिक अजीत सिंह चौहान, प्रमोद की उपस्थिति में डॉ. संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया। 
डीएसपी चौहान ने कहा कि महानगर में बिगडती ट्रेफिक व्यवस्था में कहीं न कहीं हम सभी लोग जिम्मेदार है। यदि हम स्वयं नियमों को अपनायेंगे तभी दूसरों को यातायात के नियमों के पालन के लिये प्रेरित कर सकते हैं क्योंकि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य ही जागरूकता करना होता है। इसके तहत यातायात सडक़ सुरक्षा सप्ताह में यातायात के नियमों का पालन करने व खुद को दुर्घटना से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ जनता को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
 डॉ. पाण्डेय ने बताया कि सडक़ दुर्घटना में सबसे अधिक हताहात युवा ही होता है। यदि युवा यातायात के नियमों को न तोडे और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करें। युवा को स्टंट करने व अन्य प्रयोगों के कारण जीवन दांव पर लगाता है जिसे हम युवा शक्ति द्वारा रोक सकते हैं। 
कार्यक्रम में अनिरूद्ध शर्मा, अंकुश अरोरा, रितिक घोरपड़े, चित्रांश, मोहित, नितिन, देवेंद्र, कपिल, भूमि, रौनक, मनीष, जीतेंद्र, गौतम, रितेश सैन, अरविंद, निखिल नामदेव, आक्शत सोनी, शिवम् गुर्जर, नकुल शर्मा, हेमंत अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे।