बजरंग भक्त मंडल ने मकर संक्रांति पर्व 1400 किलो चारे की सेवा करी

Jan 14 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल ने मार्क हॉस्पिटल गौशाला में 1400 किलो हरे चारे की सेवा कर मकर संक्रांति पर्व मनाया। बजरंग भक्त मंडल द्वारा विगत चार वर्षों से अधिक समय से निरंतर मार्क हॉस्पिटल गौशाला गोला का मंदिर में प्रति सप्ताह की जाने वाली गौभोग सेवा दीपक सोनी, अंबरीश मंगल,अंकुर राणा, प्रतीक बंसल, कौशल अग्रवाल, अनिल गुप्ता डॉम्स वाले, नीलेश गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, पवन गोयल, शांतनु सिंह, जितेंद्र चंदेल, प्रभु कुमार मंगल आदि के सहयोग से की गई।
मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने मार्क हॉस्पिटल गौशाला स्थानांतरित होने के कारण शासन से शहर में स्तिथ किसी गौशाला की जिम्मेदारी मंडल को सौंपने का आग्रह किया गया है जिससे मंडल की गौसेवा निरंतर चलती रहे।
आज की गौ सेवा में आशीष मंगल, राम किशोर मंगल, अमन गर्ग, संजीव कुमार गुप्ता, विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, दीपक बघेल आदि सदस्य मौजूद थे।