पंजाबी समाज ने मनाया लोहड़ी पर्व गाए गीत मनाई खुशियां

Jan 14 2024

ग्वालियर। पंजाबी समाज के घरों में सुंदरिये मुन्दरिये हो तेरा कौन विचार हो दुल्ला भट्टी वाला हो दूल्हे दी धी व्याही लोहड़ी का गीत गाकर तो कोई ढोल ताशे पर नाच गाकर तो कोई डीजे पर डांस करके अपने-अपने ढंग से लोहड़ी मनाई गई।
पंजाबी समाज के मीडिया प्रभारी राजू पंडित ने बताया कि आदर्श कॉलोनी में श्याम जुनेजा के पुत्र भूपेंद्र जुनेजा श्याम सचदेवा के सुपुत्र नमन सचदेवा अशोक चावला के पुत्र चिराग की शादी के बाद वधु की आगमन की प्रथम लोहड़ी एवं आदर्श कॉलोनी निवासी टीनू कथूरिया को पुत्री की व उनके छोटे भाई विशाल को पुत्र एवं रतन कॉलोनी में लखीना परिवार में दो जुड़वा पुत्रों की प्रथम लोहड़ी पर बड़ी श्रद्धा पूर्वक लोहड़ी पूजन कर उसमें अग्नि परवाह कर मूंगफली रेवड़ी एवं पॉपकॉर्न अर्पित कर अपनी मनौती पुरी की और आशीर्वाद लिया एवं आगे की मनौती पूर्ण हो एवं देश में खुशहाली हो ऐसी प्रार्थना की साथ ही सभी पंजाबी समाज में अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोहड़ी माता को प्रार्थना की इसी के साथ लोहड़ी पर्व हनुमान नगर, रामबाग कॉलोनी, साकेत बिहार, बसंत विहार, विवेक विहार, सिटी सेंटर, श्रीराम कॉलोनी, हरिशंकर पुरम, चेतकपुरी, माधव नगर, सेवा नगर के साथ साथ मुल्तान भवन ज्येंद्रगंज में सभी सदस्यों ने श्रीराम का पूजन कर लोहड़ी पूजन किया एक दूसरे को बधाई दी।