ग्वालियर की अयोध्या बनी श्रीराम मंदिर के बाद सनातन धर्म मंदिर बनेगा जानकपुरी
Jan 14 2024
ग्वालियर। इस समय समूचा भारतवर्ष 22 जनवरी को श्रीधाम अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी में जुटा हुआ है। इसी क्रम में सनातन धर्म मंदिर को जनकपुरी के रूप में भव्य रूप से सजाया जा रहा है। मंदिर अध्यक्ष कैलाश मित्तल एवं प्रधानमंत्री महेश नीखरा ने बताया कि 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन को अविस्मरणीय बनाने के लिए सनातन धर्म मंदिर को जनकपुरी के रूप में तैयार किया जा रहा है। भगवान चक्रधर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रूप में दर्शन देंगे।
मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री भगवान चक्रधर का मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के रूप में भव्य श्रृंगार करेंगे। इस दिन श्रीचक्रधर सभागार में प्रात: 10 बजे से 1 तक संगीतमय रामधुन, संगीतमय सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा का पाठ होगा। सांयकाल 6 बजे सनातन धर्म मंदिर एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट,जागृति महिला मंडल, वैश्य महासभा द्वारा 1600 दीप प्रज्वलित कर विशाल दीपोत्सव मंदिर प्रांगण में किया जायेगा। रात्रि 9 बजे भगवान राम की भव्य महाआरती होगी। प्रसाद वितरण होगा।
मंडल के अध्यक्ष कैलाश मित्तल, प्रधानमंत्री महेश नीखरा,धर्म मंत्री एवं कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गोयल, संयुक्त अध्यक्ष हरिशंकर सिंघल, उपाध्यक्ष राकेश बन्सल, संयुक्त प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल, समाज कल्याण मंत्री विमल महेश्वरी, नरेंद्र मंगल, प्रदीप सिंघल, केदारनाथ गुप्ता, कैलाश नारायण गर्ग, अजय गुप्ता एवं प्रचार प्रमुख राजेश गर्ग ने महानगर के सभी भक्त एवं श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह किया है कि इस ऐतिहासिक एवं गौरवशाली आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर स्वयं को गौरवान्वित करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









