मजदूर सेवार्थ आनंद क्लब में बांटें बूलन कैप, कंबल

Jan 14 2024

ग्वालियर। राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग से पंजीकृत मजदूर सेवार्थ पाठशाला शाखा साइंस कॉलेज पर स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं युवा दिवस को मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हेमंत त्रिवेदी जिला संयोजक आनंद विभाग एवं ट्रोपॉलिट फूड प्राइवेट लिमिटेड की श्रीमती मीरा डाबर, आलोक पुरोहित, रविंद्र उपस्थित थे। इस अवसर पर आनंद विभाग के जिला संयोजक हेमंत ने बच्चों को योग की बारीकियां बताई और योग के महत्व को बताया साथ ही योग को जीवन में अपनाने और आगे बढऩे की बच्चों को प्रेरणा दी। इस अवसर पाठशाला की शिक्षक अभिषेक मुद्गल, हरेंद्र नागर, मीतेंद्र शर्मा उपस्थित थे और इस अवसर  पर बच्चों को स्वल्प आहार और सर्दी से बचने के लिए टोपा एवं माता-पिता के लिए कंबल का वितरण श्रीमती मीरा डाबर के सहयोग से किया गया। मजदूर सेवार्थ पाठशाला द्वारा विद्यादान का यह कार्य बृजेश शुक्ला एवं उनकी टीम के द्वारा जून 2020 से निरंतर किया जा रहा है एवं बच्चों को शासकीय शाला में प्रवेश दिलाकर मुख्य धारा से भी जोड़ा गया है। इसी प्रकार की 12 सेवार्थ पाठशालाएं ग्वालियर एवं दतिया जिले में संचालित है।