विनय नगर में स्वयंसेवकों ने पूजित अक्षत वितरित किये

Jan 13 2024

 ग्वालियर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले  श्री रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण देने के लिए जिले में अक्षत (पीले चावल) दिए जा रहे हैं।इसी श्रृंखला में विनय नगर में टंकी वाले पार्क के आसपास के  क्षेत्र में जाकर पूजित अक्षत दिए। सभी ने मु यमंत्री मोहन यादव को स्पीड पोस्ट के माध्यम से ज्ञापन भेजकर 22 जनवरी को प्रदेश भर में शराब और मांस की दुकानें बंद रखने की मांग की है।
अच्छत वितरण में विशेष रूप से नितिन राव शिंदे (जि़ला सह सयोंजक, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ भाजपा ग्वालियर महानगर) महेश दण्डोतिया (शाखा कार्यवाह, राम जानकी शाखा) वसंत राव शिंदे (मु य शिक्षक, राम जानकी शाखा) गिर्राज गोयल, मिश्राजी  मौजूद रहे।