युवा ही युवाओं को समझाकर दुर्घटना से बचा सकते हैं: डीएसपी अजीत चौहान
Jan 13 2024
ग्वालियर। राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं का सबसे बड़ा संगठन है परन्तु सडक़ हादसे में सबसे ज्यादा दुर्घटना का शिकार युवा ही होता है। यदि युवा सर्तक होकर यातायात नियमों का पालन करेगा जिससे दर्घटनाओं की सम्भांना कम हो जायेगी। यह बात डीएसपी अजीत सिंह चौहान ने कही। सडक़ सप्ताह में आमजन को जागरूक करने के लिये माधव महाविद्याल राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा यातायात जागरूकता के लिये युवा सप्ताह के अन्तर्गत यातायात नियमों पर व्याख्यान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यातायात डीएसपी अजीत सिंह चौहान, अध्यक्षता प्राचार्य, डॉ. संजय रस्तोगी, जीतेन्द्र शर्मा, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ. विकास शुक्ला उपस्थित थे।
डीएसपी चौहान ने बताया कि सडक़ सुरक्षा सप्ताह में कई प्रकार के कार्यक्रम यातायात जागरूकता के लिये किये जाते रहेंगे। सडक़ सुरक्षा सप्ताह में युवा यदि आगे आकर आमजन को यातायात के नियमों के प्रति सजग करेंगें तो समाज में बदलाब आने की काफी सम्भावना रहती है क्योंकि ऐसी धारणा रहती है कि पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही को केवल चालान के रूप में ही माना जाता है।
कार्यक्रम में डॉ. शिवकुमार शर्मा, डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. नीलेन्द्र सिंह तोमर, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. संतोश शर्मा, डॉ. सरिता दीक्षित, डॉ. दीपक शिन्दे, डॉ. प्रशांत साहू, डॉ. विजय पाण्डेय, डॉ. योजना तिवारी स्वयंसेवकों में आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









