19 जनवरी से भागवत कथा प्रारंभ श्रीफल देकर की गई तैयारी शुरू
Jan 13 2024
ग्वालियर। श्री अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में 19 जनवरी से संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का न्यू साई विहार कॉलोनी 12 बीघा रोड सिकंदर कम्पू पर आयोजन होने जा रहा है। कथा का वाचन भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री महाराज करेंगे।
कथा से पहले कलश यात्रा खाटू श्याम मंदिर से साई विहार कॉलोनी तक सुबह 12 बजे से निकाली जाएगी। जिसमें भागवत कथा के परीक्षित स्वयं राम राजा सरकार होंगे। कथा आयोजक समस्त साई विहार कॉलोनी के भक्तगण 19 जनवरी को कलश यात्रा के साथ गणेश पूजन किया जाएगा। 20 जनवरी को शिव पार्वती विवाह किया जाएगा। 21 जनवरी को भक्त प्रहलाद भक्त ध्रुव की कथा और नरसिंह अवतार होगा। 22 जनवरी को भगवान राम का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा और कन्हैया का जन्म दिवस भी मनाया जाएगा। 23 जनवरी को गोवर्धन पूजा होगी। 24 जनवरी को रुक्मणी मंगल होगा। 25 जनवरी को सुदामा चरित्र के साथ कथा का विश्राम होगा। 26 जनवरी को हवन एवं भंडारे के साथ आयोजन संपन्न होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









