सुंदरकांड के बाद बांटे पूजित अक्षत, शराब और मांस की दुकानें बंद रखने की मांग

Jan 13 2024

ग्वालियर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण देने के लिए जिले में अक्षत (पीले चावल) दिए जा रहे हैं।
इसी श्रृंखला में शनिवार को श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की राष्ट्रीय महामंत्री मधु भार्गव में मॉडल टाउन एवं सिरोल क्षेत्र में जाकर पूजित अक्षत दिए। इससे पहले महिलाओं ने शिवशक्ति धाम मॉडल टाउन में सुंदरकांड का पाठ किया। तत्पश्चात महाआरती की। 
इस अवसर पर श्रीमती मधु भार्गव ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को स्पीड पोस्ट के माध्यम से ज्ञापन भेजकर 22 जनवरी को प्रदेश भर में शराब और मांस की दुकानें बंद रखने की मांग की है। 
इस मौके पर नीलम पांडे, किरण सिंह, शोभा गुप्ता, अर्चना शर्मा, गीता शर्मा, संगीता गुप्ता, ज्योति शर्मा उपस्थित रहीं।