समाजसेवी नम्रता सक्सेना को पितृ शोक, दी मुखग्नि

Jan 13 2024

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ की जिला सह संयोजक समाजसेवी नम्रता सक्सेना के पिताजी अशोक सक्सेना लंबे समय से बीमारी से संघर्ष करते हुए निधन हो गया। इनकी अंतिम यात्रा निज निवास 24 बीघा कॉलोनी से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम के लिए निकली। लक्ष्मीगंज मुतिधाम में अशोक सक्सेना के पुत्र ना होने पर बड़ी पुत्री नम्रता सक्सेना ने दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। 
श्री सक्सेना 65 वर्ष की आयु के थे और मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। वह अपने पीछे पत्नी रेखा सक्सेना, पुत्री नम्रता ससेना एवं श्वेता सक्सेना, दामाद राहुल व गौतम और नाती उत्कर्ष को छोड़ गये।