दतिया जिले के 55 विद्यार्थियों ने दल ने स्मार्ट सिटी के डिजीटल यूजियम और तारामंडल को देखा
Jan 13 2024
ग्वालियर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय के तत्वाधान में 11 से 15 जनवरी के मध्य मकर सक्रांति उत्तरायण पुण्यकाल उत्सव का आधुनिक विज्ञान से जोड़ते हुये कार्यक्रम पूरे प्रदेश मे आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में ग्वालियर मे स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित तारामंडल को ग्वालियर और इसके आसपास के जिलों के शासकीय स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण के लिये चुना गया है। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर दतिया जिले के विभिन्न शासकीय महाविद्यालय के लगभग 55 विद्यार्थियों के एक दल ने तारामंडल व डिजीटल यूजियम का भ्रमण किया।
विद्यार्थियों को तारामंडल में विभिन्न खगोलीय घटनाओं और सौरमंडल पर आधारित फिल्मे दिखाई गई। जिसे उनके द्वारा काफी पसंद भी किया गया। इस टूर के माध्यम से विद्यार्थियों ने डिजीटल यूजियम को भी देखा और ग्वालियर एवं इसके आसपास की संस्कृति, इतिहास और कला के बारे मे विस्तार से जाना। विधार्थियो ने अपने अनुभव साझा करते हुये एक बार फिर से अपने परिवार के साथ इन सभी जगहो को दुबारा देखने की इच्छा भी जाहिर की।
स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर ने बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित डिजीटल यूजियम से जहां आसपास के इतिहास, संस्कृति, कला के बारे मे जानने समझने को मिलता है, तो वहीं इसके साथ बने तारामंडल में सौरमंडल सहित खगोलीय घटनाओं को छोटी छोटी फिल्मों के माध्यम से रोचक रुप में दिखाया जाता है जो छात्र-छात्राओ के बीच काफी लोकप्रिय है और युवाओं को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने वाला है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









