एमआईटीएस में हुआ युवा उत्सव का आयोजन

Jan 13 2024

ग्वालियर। युवा ही देश की रीड की हड्डी होता है और यदि युवा एक सही दिशा की ओर बड़े तो देश भी इस दिशा की ओर अग्रसर होता है। वर्तमान समय में सभी युवाओं का कर्तव्य है कि वह देश की तरक्की के लिए स्वयं को स्वस्थ एवं विकसित बनाए ताकि हम एक विकसित भारत का निर्माण कर सकेंद्य इसी विषय को ध्यान में रखते हुए माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान ग्वालियर में हिन्दी समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय पर युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को सूर्य नमस्कार के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं उद्बोधन सत्र के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के मूल्यों को प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ बीपीएस भदोरिया द्वारा युवाओं में योग के प्रति चेतना का भाव जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में सभी युवा छात्रों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। इसके साथ साथ उद्बोधन सत्र में महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ सीएस मालवी द्वारा छात्रों को स्वामी विवेकानंद के जीवन मूल्यों और विचारों से अवगत कराया गया और अपने उद्बोधन में उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रासंगिकता और दूरदर्शिता पर ज़ोर दिया। प्रेस को यह जानकारी संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने दी। इस उपलक्ष्य पर डॉ सीएस मालवी, डॉ बीपी एस भदौरिया सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।